कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस ने यूपी गुंडा एक्ट अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी गुंडा एक्ट अधिनियम के वारंटी भुवनेश्वर पुत्र शिवनारायण निवासी बलदाऊगंज को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 5:40 में प्रेस नोट जारी किया है।