बेगूसराय: बेगूसराय में अचानक तेज आंधी तूफान के कारण पूरा शहर हुआ अस्त-व्यस्त,
बेगूसराय में मौसम ने मंगलवार को ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि पूरा शहर कुछ ही देर में अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी, गरजते बादलों और मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, सिविल कोर्ट परिसर से लेकर डीएम कार्यालय तक जलजमाव की स्थिति बन गई,