अररिया: आयकर विभाग की लगातार छापेमारी जारी, अररिया के पनोरमा ई-होम्स ग्रुप के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है
Araria, Araria | Feb 10, 2026 सीमांचल क्षेत्र में रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय पनोरमा ई-होम्स ग्रुप के विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से अररिया जिले के कृष्णापुरी स्थित ग्रुप के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने दबिश दी। मिली जानकारी अनुसार, सुबह लगभग 7 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम तक भी जारी रही।