झांसी: झांसी के बड़ागांव गेट के बाहर भीषड़ गर्मी के चलते बिजली की केबल में लगी आग, लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग
Jhansi, Jhansi | May 19, 2026 झांसी में भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। बड़ागांव गेट के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बिजली की केबल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते केबल से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। वीडियो हुआ वायरल