बेरमो: जेबीसीसीआई-12 गठन की मांग को लेकर सीसीएल ढोरी में धरना, 30 जून को महाप्रबंधक कार्यालय घेराव का ऐलान
Bermo, Bokaro | Jun 29, 2026 बेरमो के भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी ने जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर सोमवार को कल्याणी एवं ढोरी खास परियोजना में पिट मीटिंग व धरना प्रदर्शन किया। समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर 25 से 30 जून तक कोल इंडिया की सभी इकाइयों में जनजागरण चल रहा है।