आरा: केजीरोड में युवती ने प्रेमी के दरवाजे पर विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में कराई गई भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2025 नावदा थाना क्षेत्र केजी रोड में प्रेमी के दरवाजे पर युवती विषपान कर आत्महत्या का प्रयास की है। पीड़ित लड़की को सदर अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान धनबाद के झरिया हाट के रहने वाले श्वेता कुमारी के रूप में की गई है। उसने बताया कि केजीरोड के रहने वाले राजीव गुप्ता से उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग था लेकिन वह शादी विवाह नहीं करता है।