जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा ब्लाक में ग्राम मंगनार ,कोयनार,कांदानार ,जगदलपुर ब्लाक में ग्राम नागलसर एवं कुम्हली में स्टाॅप डेम सह सोलर पंप एवं तालाब उन्नयन निमार्ण (जल संसाधन विभाग) से कुल लागत 14 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शनिवार दोपहर 3 बजे विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दिया।