बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के छछूंद गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर दो कारों में जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
अछल्दा। थाना क्षेत्र के छछंद गांव के पास से गुजरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर शनिवार को अर्टिगा कार और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार के एयरबैग खुल गए, इससे कार सवार लोग बच गए। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से भाग गया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुरवा बले निवासी कार सवार।