बेरमो: बोकारो थर्मल ओवरब्रिज पर दो बाइक में भीषण टक्कर, 4 युवक घायल
Bermo, Bokaro | Jun 6, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज के समीप ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में चार युवक घायल हो गए। शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोकारो थर्मल से कथारा की ओर जा रही अपाची बाइक अचानक ओवरब्रिज के डिवाइडर से मुड़कर पुनः बोकारो थर्मल की ओर लौट गई।