चंदेरी: भाजपाराज में भाजपा अधीन नगरपालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनआक्रोश रैली में भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता शामिल
ऐतिहासिक शहर चंदेरी में करीबन 7 दिनों से साफ- सफाई नहीं हुई जिसके कारण हर चौक-चौराहे पर कचरे का ढेर लगा हुआ है और अधिक कचरा हो जाने के कारण शहर में प्रदूषण फैल रहा है इन्हीं सभी समस्या को लेकर शहर के जागरूक लोगों ने जन आक्रोश रैली निकाली और sdm को ज्ञापन सौपा।