बीना: बीना में धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार, नई बस्ती ईदगाह समेत कई मस्जिदों में हुई नमाज
Bina, Sagar | May 28, 2026 ईद अल-अजहा का त्योहार देश भर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वही बिना में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया। गुरुवार सुबह 8:00 बजे नई बस्ती स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा इटावा ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। जहाँ लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।