पेण्ड्रा रोड गौरेला: मरवाही वन मंडल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना
बुधवार को घुसरिया बीट क्षेत्र से चार हाथियों का एक समूह निकलकर माडाकोट मुख्य मार्ग तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाथियों का दल कुम्हारी गांव की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानकारी के अनुसार हाथियों का समूह जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों के समीप पहुंच गया है।