कैलारस की शाप्रा.विद्यालय चंबल कॉलोनी में मां सरस्वती की स्थापना हुई। स्थापना 8 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे की गई, कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी के DPC दफेदार सिंह सिकरवार रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्रधान अध्यापिका पुष्पलता शर्मा ने बताया की जब वह कार्यरत थी तभी उन्होने मां सरस्वती का मंदिर बनबाने का संकल्प लिया था।