हथुआ: हथुआ नगर में अंबेडकर जयंती पर विभिन्न गांवों से निकला जुलूस, मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
हथुआ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विभिन्न गाँवों से भव्य जुलूस निकाले गए। स्थानीय लोग उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए। जुलूस में बाबा साहेब के प्रति सम्मान और उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया गया। हथुआ स्टैंड पर स्थित अम्बेडकर की मूर्ति पर स्थानीय नेताओं और बहुजन समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.