बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के महादेवा स्थान-सरबेला मुख्य सड़क मार्ग के बीच में शनिवार की दोपहर बाद बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पैसा निकाल कर साइकिल से घर जा रहे एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।