उधवा: उधवा प्रखंड में बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता परेशान
उधवा प्रखंड क्षेत्र में बीते करीब एक सप्ताह से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का नेटवर्क पूरी तरह से फेल है। नेटवर्क गायब रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनल नेटवर्क नहीं रहने से कॉल एवं इंटरनेट पूरी तरह से ठप हो गया है।