नबीनगर: तिवारी बिगहा रतनपुरा के अमन कुमार बने राज्य टॉपर, 483 अंक लाकर 8वां स्थान हासिल किया, पूर्व विधायक ने किया सम्मानित
औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टेंगरा पंचायत के ग्राम तिवारी बिगहा रतनपुरा के छात्र अमन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में 8वां स्थान हासिल किया है। अमन की इस शानदार सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।अमन कुमार, पृथ्वीनाथ मेहता के पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह