गभाना: हाईवे पर महरावल पुल के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की हुई मौत
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम गांव निवासी नवनीत अपने पड़ौस के ही संतोष कुमार के साथ बुधवार दोपहर में करीब 12:30 बजे बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। तभी हाईवे पर महरावल पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।