चकिया: शहाबगंज में किसानों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
शुक्रवार शाम 04 बजे को शहाबगंज में किसान नेता रामअवध सिंह द्वारा क्षेत्र के किसानो के साथ बैठक कर गैस, तेल की बढ़ती कीमतों और खेती-बाड़ी से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर जम कर निशाना साधा किसान नेता ने कहा की अमरीकी साम्राज्य की गुलाम मोदी सरकार भारत के किसान मजदूर और नौजवान का आमजन का खयाल नहीं करती है।