लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, विभाग ने पांच लोगों पर लगाया जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज
लोहरदगा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को लोहरदगा विद्युत विभाग द्वारा सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई लोहरदगा बिजली कार्यालय के सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप के नेतृत्व में गठित विभागीय टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान अनियमित रूप से विद्युत उपयोग किए जाने के मामले सामने आए,