खगड़िया: कसरैया धार के पास हाईवा और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर
खगड़िया: जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित पूर्वी ठाठा गांव के कसरैया धार के समीप मंगलवार शाम 4:00 बजे को हाईवा और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत कार्य शुरू किया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा