मंडला: महाराजपुर: युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पत्थर से प्रहार कर की थी हत्या
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से सामने आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महज 48 घंटे के भीतर इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया गया। दरअसल, ग्राम ऊपरटोला केहरपुर निवासी 35 वर्षीय प्रभू मरावी की संदिग्ध मौत की सूचना 29 मार्च 2026 को पुलिस को मिली थी। जिसके बाद थाना महाराजपुर में मर्ग कायम किया।