जिले के बरौली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप भाई के ससुराल से लौट रहे एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक का सिर फोड़ दिया गया। जख्मी युवक सलोना गांव के रामदेव महतो का पुत्र शैलेंद्र कुमार बताया गया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को शाम 7 बजे भर्ती कराया गया।