मंदसौर: टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल पानपुर के बांछड़ा समाज के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
मंदसौर जिले के पानपुर स्थित टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल पानपुर में पढ़ने वाले बांछड़ा समाज के विद्यार्थियों द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद से पुलिस लाइन जिला मंदसौर में मुलाकात की गई। मंगलवार को 1:00 बजे के आसपास मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया।