बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में दबंगों ने उत्पात मचाते हुए युवक की जमकर पिटाई की
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।