स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और डिस्पोजल के उपयोग पर सख्ती जारी है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरिश शर्मा के निर्देशानुसार नगर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया गया।