अररिया: ओम नगर स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में चैती दुर्गा पूजा की अष्टमी पूजा के लिए भक्तों में उत्साह का माहौल
Araria, Araria | Apr 5, 2025 ओम नगर स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर प्रांगण में शनिवार को चैती दुर्गा पूजा के अष्टमी पूजा के अवसर पर भक्तों में उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखा गया. दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर में पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी. इस अवसर पर दर्जनों भक्त और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में उपस्थित थे, जो पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में सम्मिलित हुए.