अररिया: जयप्रकाश नगर में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित हुआ मानस पाठ
Araria, Araria | Apr 5, 2025 शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 07 स्थित क्षी क्षी 108 सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रामनवमी महोत्सव के मौके पर शनिवार को सुबह 10 बजे से विशेष पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा अर्चना के बाद शाम 5 बजे से 24 घंटे तक चलने वाले मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद रविवार से 48 घंटे का राम धुन अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा.