अररिया: अररिया में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चौक-चौराहे पर तैनात पुलिस बल
Araria, Araria | Apr 5, 2025 अररिया जिले में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की है। धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर शनिवार को सुबह 10 बजे से ही जिले के बस स्टैंड, चांदनी चौक, जिरो माइल सहीत प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।