औरैया: कोतवाली क्षेत्र के साई मंदिर के समीप अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार को पीटा, दुकानदार ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सदर कोतवाली क्षेत्र के साई मंदिर के समीप एक युवक एक छोटी सी दुकान दिए हुए हैं। रविवार की रात्रि करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान पर था तभी एक व्यक्ति ने उसे सामान लिया और ऑनलाइन पेमेंट किया। इसके उपरांत करीब पांच लोग आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस पर दबंग वहां से भाग निकले।