मध्यप्रदेश के बड़वाह पुलिस थाने पर लंबे समय से लावारिस हालत में खड़ी विभिन्न मामलों में जब्त 131 मोटर साइकिलों की नीलामी पुलिस थाना परिसर में मंगलवार सुबह से शाम तक ओपन ऑक्शन के माध्यम से बड़ी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें 8 लाख 41हजार 900 रुपयों का शासन को राजस्व प्राप्त हुआ।