खिलचीपुर: छापीहेड़ा में साइबर जागरूकता मैराथन:SAFE CLICK अभियान के तहत स्कूली छात्राएं सहित जनप्रतिनिधियों ने दौड़ लगाई;
छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने आज मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सेफ क्लिक 2.0अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी ने साइबर जागरूकता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन दौड़ पुलिस थाना परिसर के सामने से शुरू होकर जीरापुर रोड स्थित उद्यानिकी विभाग नर्सरी के सामने तक आयोजित की गई।