सीतापुर: झरेखापुर इलाके में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचला, अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के झरेखापुर के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए हर गांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल लाने पर व्यक्ति की मौत हो गई, मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।