रविवार को कोरांव खंड के पथरताल गांव में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें पश्चिमी क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया।अनिल जी ने 'पंच परिवर्तन' (स्वबोध, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, कुटुम्ब प्रबोधन) पर अपने विचार रखे।