गावां प्रखंड के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर साल के अंतिम दिन पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों की भीड़ दिखी। गावां के भंडेश्वर वाटर फॉल, चरकी वाटर फॉल, बैंड्रो व विभिन्न जंगलों के सुंदर स्थलों पर लोग पिकनिक मनाने हुए दिखें। साल के अंतिम दिन लोग काफी उत्साह पूर्वक खुशी मनाते दिखें और नए साल 2026 के स्वागत में लीन नजर आएं।