जमुआ: श्याम सिंह नावाडीह विद्यालय में 25 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह।
Jamua, Giridih | Aug 1, 2026 जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्याम सिंह नावाडीह में शनिवार को 12 बजे राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 25 छात्र, छात्राओं को साइकिल दिया गया।यहां धर्मपुर पंचायत के मुखिया लोकनाथ हाजरा की उपस्थिति में साइकिल बांटी गई।साइकिल मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।