जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पूरे डीडवाना कुचामन जिले में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाकाबंदी के तहत 211 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।