बकानी: बकानी बाइपास के अंधे मोड़ पर देर रात अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की हुई मौत
झालावाड़ जिले के बकानी बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां केले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक के नीचे दबने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर RJ 17 CB 3498 मध्यप्रदेश से झालावाड़ की ओर केले भरकर जा रहा था। तभी मेघा हाईवे-89 पर स्थित बकानी बायपास के अंधे