बलरामपुर: चोरी के आरोपी को न्यायालय ने कटघरे में खड़े रहने और ₹1000 जुर्माना लगाकर सुनाई सजा
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत एक पुराने चोरी के मामले में सोमवार 3 बजे आरोपी को सजा सुनाई गई है। मामला 18 मार्च 1991 का है। जीतनगर, कोतवाली उतरौला निवासी राम सजीवन ने केवटली निवासी परसराम उर्फ परसे के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना कोतवाली उतरौला में धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था