पीलीभीत: प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को बढ़ावा देने पर जोर, पीलीभीत पहुंचे प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में आयोजित जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए करीब 650 किसानों ने भाग लिया।