ग्वालियर गिर्द: चर्चों में धर्मगुरुओं की मौजूदगी में शिष्यों के पैर धोकर दिया सेवाभाव का संदेश, आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेंटपॉल चर्च मुरार सहित अन्य गिरजाघरों में शिष्यों के पैर धोकर सेवा का संदेश दिया गया। विद्वानों द्वारा कहा गया कि मैं प्रभु और गुरु होकर आपके पैर धोए आपको भी अपने भाइयों के पैर धोना है।सेंटपाल चर्च मुरार में कहा गया कि जिस प्रकार प्रभु यीशु ने क्रूस मरण से पहले अपने शिष्यों के पैर धोकर सेवा भाव का संदेश दिया।