बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर वार्ड 51 में चल रहा है अवैध रूप से स्विमिंग पूल को लेकर एसएसपी से की शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर वार्ड नंबर 51 में अवैध रूप से चल रहा है स्विमिंग पूल की स्थानीय लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध रूप से स्विमिंग पूल चलाया जा रहा है।जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे पहले भी अवैध स्विमिंग पूल में कई बच्चों की डूब कर जान जा चुकी है।