दीगोद: नांता पुलिस ने बड़गांव चौथ मंदिर रोड पर गश्त के दौरान अवैध देशी कट्टे के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Digod, Kota | Feb 23, 2025 शहर की नांता पुलिस ने गश्त के दौरान बड़गांव चौथ माता मंदिर रोड़ पर वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।नांता थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा ने रविवार दोपहर 3 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस जाप्ता पत्थर मंडी चौराहे पर गश्त कर रहा था कि मुखबिर से सूचना मिली कि बड़गांव से चौथ माता मंदिर रोड़ पर अवैध हथियार लेकर खड़ा है।