दीगोद: सिमलीया थाना इलाके में गड़ेपान और गुमानपुरा गांव के मध्य मोटरसाइकिल फिसलने से 2 युवक घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Feb 23, 2025 जिले के सिमलीया थाना इलाके में गड़ेपान कस्बे व गुमानपुरा गांव के बीच तेज 7 मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फ़िसलने से 2 युवक घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया है। घायलो के परिजनों ने रविवार सुबह पौने 9 बजे बताया कि संजय व अरविंद गड़ेपान से गुमानपुरा अपने गांव जा रहे थे कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फ़िसलने से दोनों घायल हो गए।