सुल्तानपुर: कुड़वार पुलिस ने रायबरेली जिले के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद
कुड़वार थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह की टीम ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पकड़ा है। पकडे गए आरोपी की पहचान खैराना थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली निवासी इमरान पुत्र इबरार के रूप में हुई। उसको देवलपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। इमरान ने इस बाइक को 24 जुलाई को अलीगंज से चोरी किया था चोरी का यह मुकदमा कुड़वार थाने में पंजीकृत किया गया।