गोपालगंज: चैनपट्टी गांव के पास हाईवे पर ऑटो में बैठी महिला से जेवर और ₹5000 लूटे, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप मंगलवार को एक आटो सवार महिला का पर्स देखकर बाइक सवार उचक्कों ने आटो का पीछा करने के साथ ही महिला का पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स के अंदर रखे गए सोने व चांदी के चार जेवर व पांच हजार नगदी थे। ऐसे में घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।