बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दबंगों का कहर देखने को मिला है। दबंगों ने जमकर एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक को काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दि है।