बखरी: बखरी बाजार के निजी अस्पताल में अग्निशमन ने मॉक ड्रिल कर राहत बचाव की दी जानकारी
बखरी बाजार में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा एक निजी अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने के बाद किस तरह से वहां राहत बचाव करना चाहिए इसके संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई। इस क्रम में दर्जनों के संख्या में अग्निशमन विभाग के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद थे।