बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कर स्टेशन परिसर में चलाया जागरूकता अभियान.
Buxar, Buxar | Mar 23, 2024 अग्निशमन विभाग द्वारा शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेल विभाग की सहायता से लोगों को जागरूक किया गया तथा बचाव से संबंधित हैंड बिल भी लोगों को वितरित किया गया. इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने विभाग के समादेष्टा विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में लोगों के समक्ष आग से बचाव को लेकर डेमो तथा मॉक ड्रिल करके दिखाया गया.