शाहजहांपुर: उड़ाने एक उम्मीद संस्था ने गोद लिए जीजीआईसी अज़ीज़गंज स्कूल में किया निरीक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य को बनाया उद्देश्य
शाहजहाँपुर। उड़ाने एक उम्मीद संस्था ने अपने गोद लिए हुए विद्यालय जीजीआईसी अज़ीज़गंज का औपचारिक निरीक्षण किया। संस्था समय-समय पर विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहती है। संस्था द्वारा स्कूल में हैंडपंप, कंप्यूटर व ऑपरेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई, साथ ही मैदान में सफाई और पौधारोपण भी कराया गया।